स्वास्थ्य

रामबाण : इन बीमारियों में फायदेमंद है लहसुन

रसोई से जिन मसालों का करीबी रिश्ता है, उनमें लहसुन का नाम प्रमुखता से शामिल है। अक्सर देखा गया है कि लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी में डालने के लिए किया जाता है। लेकिन लहसुन में कई प्रकार के औषधीय गुण भी होते हैं। अगर लहसुन का सेवन नियमित और सही समय पर किया जाए तो यह कई बीमारियों से बचाव करता है। लहसुन को सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है।

आइये जानें कया हैं लहसुन के सेवन के फायदे :

  • लहसुन का सेवन करने से हम ज़ुखाम-बुखार से बच सकते है
  • लहसुन खाने से हडि्डयों की सेहत में सुधार होगा।
  • लहसुन के सेवन से डाइजेशन में सुधार होगा।
  • लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • जिन लोगों को अक्सर ठंड के मौसम में ठंड जल्दी लग जाती है उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए, लहसुन का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
  • लहसुन इन्फेक्शन से बचाव करता है।
  • लहसुन का सेवन करने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
  • लहसुन पुरुषों में हार्मोन के स्तर को ठीक रखता है
  • भूने हुए लहसुन को पीसकर दांतों में रखने से दर्द से राहत मिलती है।
  • लहसुन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है।
  • लहसुन का सेवन करने से कब्ज़, एसिडिटी, पेट का दर्द आदि से राहत मिलती है।
  • गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन करना चाहिए,इसका सेवन मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button