नौकरी/युवा

रेलवे में होंगी बंपर भर्तियां

खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारतीय रेल अपने 21 रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के माध्यम से तीन चरणों में मेगा भर्ती अभियान का आयोजन कर रहा है, जो 15 दिसंबर, 2020 से शुरू होगा। लगभग 1.4 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किये जाने वाले इस भर्ती अभियान में 2.44 करोड़ से अधिक उम्मीदवार देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा आयोजित करने की तैयारी जोरों पर है।

सीईएन 03/2019 (पृथक और मंत्रिस्तरीय श्रेणियां) के लिए परीक्षा का पहला चरण 15 दिसंबर, 2020 से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी श्रेणियां) की परीक्षा 28 दिसम्बर, 2020 से शुरू होकर संभवतः मार्च, 2021 तक चलेगी। सीईएन नंबर आरआरसी – 01/2019 (स्तर -1) के लिए तीसरी भर्ती परीक्षा संभवतः अप्रैल, 2020 से जून, 2021 के अंत तक आयोजित की जायेगी।15 दिसंबर 2020 से शुरू होने वाले सीईएन – 03/2019 (पृथक और मंत्रिस्तरीय श्रेणियां) के लिए उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से व्यक्तिगत तौर पर और आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए लिंक के जरिए परीक्षा केंद्र का शहर, तिथि और परीक्षा की पाली के बारे में सूचित किया जाएगा। ई-कॉल पत्र को डाउनलोड करने के लिए लिंक को, सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले लाइव किया जाएगा। भर्ती के अगले चरणों के बारे में जानकारी नियत समय पर जारी की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button