देश-दुनिया

राहत : कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में यूं आ रही गिरावट

खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या  से घटकर आज 3.63 लाख (3,63,749) हो गई। 146 दिनों के बाद यह सबसे कम संख्या है। 18 जुलाई को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,58,692 थी। देश में सक्रिय मामलों की संख्या  में गिरावट का रुख जारी है। भारत में वर्तमान सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 3.71 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37,528 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्प्ताल से छुट्टी दी गई है। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 8,544 की गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 30,000 से भी कम दैनिक नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की संख्या 29,398 रही है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या अब लगभग 93 लाख (92,90,834) हो गई है।

Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button