देश-दुनिया

भारत में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड 53,476 नए मामले, इतने लोगों की गई जान

नई दिल्ली। छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है।पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्‍या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं।देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है। दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button