देश-दुनिया

महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना, नागपुर में 15 से लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण फिर डराने लगा है। यहां पर इस वक्त 99 हजार 8 ऐक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र सरकार के ताजा कोविड बुलेटिन के अनुसार 4 लाख 71 हजार 187 लोग होम क्वारंटीन हैं। वहीं 4244 लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 13 हजार 659 नए केस दर्ज किए गए। 54 लोगों की मौत हुई और 9913 मरीज रिकवर हुए। मुंबई में एक दिन में कोरोना के 1539 मरीज पॉजिटिव मिले। वहीं अब तक मुंबई में कोरोना के 3,37,123 मरीज पाए जा चुके हैं। मुंबई के 25 स्लम इलाके कॉन्टेन्टमेंट जोन घोषित हैं। वहीं 229 इमारतों को सील कर दिया गया है।
उधर, नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। यह लॉकडाउन आगामी 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने इस बात की घोषणा की है। सरकार ने नागपुर में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है, निजी कंपनियां भी बंद रहेंगी



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button