दादी के सामने ही बच्ची को उठा ले गया हैवान, किया दुष्कर्म, लोगों ने की धुनाई

रुद्रपुर। दादी के सामने ही एक हैवान सात साल की मासूम को उठा ले गया। दादी ने शोर मचाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद जब बच्ची मिली तो पता चला कि उससे दुष्कर्म किया गया। इस पर आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीट डाला। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर क्षेत्र की है। यहां एक मासूम रविवार की शाम को घर के आंगन में खेल रही थी। साथ ही उसकी दादी भी थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को उठा ले गया। इस पर दादी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हुए और उसकी तलाश की। रात करीब आठ बजे के करीब मासूम रोते हुए घर पहुंची। उसने बताया कि उसकी पिटाई की गई। साथ ही उससे दुष्कर्म किया गया।
इस पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की खोजबीन की। उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। आरोपी चार-पांच माह से क्षेत्र में मकान खरीदकर रह रहा था।