राजनीति

कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की 21 मार्च को करेगी घोषणा, राठौर का सरकार पर हमला

शिमला। चार नगर निगमों में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची 21 मार्च को जारी करेगी। इससे पूर्व 19 मार्च से पहले या इस दिन तक इन नगर निगमों के चुनावों के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक संभावित प्रत्याशियों बारे अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च को संभावित प्रत्याशियों की डिटेल रिपोर्ट बनेगी और 21 मार्च को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में तय नामों के बाद कांग्रेस आलाकमान की सहमति के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।



कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज मीडिया ब्रीफिंग में उक्त जानकारी देते हुए कहा की कांग्रेस पूरी पारदर्शिता के साथ जितने वाले उम्मीदवारों को इस चुनाव में उतारेगी। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में कांगड़ा, मंडी व सोलन जिलों में होने वाले इन नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत दौरे से लौटे है। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ इस बारे व्यापक विचार विमर्श भी किया है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन चारों नगर निगमों में शानदार जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन नगर निगमों के चुनावों पर अपना एक विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेगी।
राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पूर्व की भांति इन चुनावों को भी प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है।बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर बनाए जा रहें है।उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने तीन साल के शासनकाल में नए बनाये गए नगर निगम क्षेत्रों की कोई सुध नही ली,अब यहां चुनावों के दृष्टिगत बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है।उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इन नगर निगमों में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी मूल भूत सुविधा नही दी गई है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन चुनावों को लेकर भारी उत्साह में है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं।पार्टी के पर्यवेक्षक पार्टी प्रत्याशियों बारे वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने में जुटे है।उन्होंने कहा कि 10 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की ऐतिहासिक जनसभा रही है।पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से लोग परेशान है।उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस जनसभा में भाग लेने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ साथ उनका भी अध्यक्ष होने के नाते उत्साह बढ़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक नई मजबूती मिली है जो एकता के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार भी प्रकट किया।



महंगाई के बहाने सरकार पर निशाना
राठौर ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी,रसोई गैस जैसे अनेक मुद्दे है।उन्होंने कहा कि आज डिपुओं से मिलने वाले सस्ता राशन भी मंहगा हो गया है।डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहें है।सरकार ने इनसे वेट तक कम नही किया।सरकार ने गाड़ियों की चालान राशि मे भारी बढ़ोतरी कर लोगों से धन उगाही का एक ओर ढंग निकला लिया है।



22 को होगी बैठक
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक 22 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि अनुशासन समिति की नई अध्यक्ष बनने के बाद विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में यह पहलीं बैठक होगी।इस बैठक में पार्टी में अनुशासन से जुड़े अनेक मसलों पर विचार विमर्श होगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button