देश-दुनिया

कोरोना के मामलों में भारी कमी, फिर भी इतने लोगों की गई जान

 नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,872) पर आ गए हैं।वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं।अब तक 1.06 करोड़ (1,06,33,025) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,805 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत है। स्वस्थ और सक्रिय मामलों के बीच अंतराल में वृद्धि हुई है और यह आज 1,04,96,153 हैं।एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। दमन और दीव एवं दादर एवं नगर हवेली में रिकवरी की दर 99.88 प्रतिशत पहुंच गई है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J3SA.jpgपिछले चौबीस घंटों में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), मेघालय, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, हरियाणा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं।पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली शामिल हैं।16 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 87 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी, 2021 को एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था।



आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,84,303 सत्रों के माध्यम से 87,20,822 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 24,53,411 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

क्रम

संख्या

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश टीकाकृत लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,847 182 4,029
2 आंध्र प्रदेश 3,61,814 14,630 3,76,444
3 अरुणाचल प्रदेश 16,613 1,574 18,187
4 असम 1,28,613 3,862 1,32,475
5 बिहार 4,95,717 13,309 5,09,026
6 चंडीगढ़ 9,212 144 9,356
7 छत्तीसगढ़ 2,82,031 5,193 2,87,224
8 दादरा और नगर हवेली 3,061 45 3,106
9 दमन और दीव 1,258 30 1,288
10 दिल्ली 2,02,125 4,047 2,06,172
11 गोवा 13,166 517 13,683
12 गुजरात 6,90,074 9,278 6,99,352
13 हरियाणा 2,01,007 3,977 2,04,984
14 हिमाचल प्रदेश 82,400 1,894 84,294
15 जम्मू और कश्मीर 1,45,600 1,849 1,47,449
16 झारखंड 2,17,610 4,137 2,21,747
17 कर्नाटक 5,00,491 11,985 5,12,476
18 केरल 3,67,367 3,570 3,70,937
19 लद्दाख 2,904 77 2,981
20 लक्षद्वीप 1,776 0 1,776
21 मध्य प्रदेश 5,75,728 0 5,75,728
22 महाराष्ट्र 7,08,276 4,857 7,13,133
23 मणिपुर 25,452 319 25,771
24 मेघालय 16,053 170 16,223
25 मिजोरम 12,330 227 12,557
26 नगालैंड 11,601 341 11,942
27 ओडिशा 4,16,756 10,034 4,26,790
28 पुदुचेरी 6,320 193 6,513
29 पंजाब 1,06,797 1,057 1,07,854
30 राजस्थान 6,18,919 8,791 6,27,710
31 सिक्किम 8,543 0 8,543
32 तमिलनाडु 2,64,283 4,936 2,69,219
33 तेलंगाना 2,79,237 14,205 2,93,442
34 त्रिपुरा 73,814 1,491 75,305
35 उत्तर प्रदेश 9,16,568 18,394 9,34,962
36 उत्तराखंड 1,15,281 1,421 1,16,702
37 पश्चिम बंगाल 5,45,299 9,821 5,55,120
38 विविध 1,32,588 3,734 1,36,322
कुल 85,60,531 1,60,291 87,20,822

टीकाकरण अभियान के 31वें दिन (15 फरवरी, 2021) को कुल 4,35,527 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 2,99,797 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 10,574 सत्रों में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,35,730 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया।



पिछले चौबीस घंटों में 9,121 नए मामले दर्ज किए गए।पांच राज्यों से नए मामलों का 80.54 प्रतिशत दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में दैनिक सर्वाधिक 3,365 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद केरल से 2,884 और तमिलनाडु से 425 नए मामले सामने आए।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024BDU.jpg

पिछले चौबीस घंटों में 81 लोगों की मौत

पिछले चौबीस घंटों में 81 मृत्यु दर्ज की गई हैं।पांच राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का 70.37 प्रतिशत रहा है।महाराष्ट्र में सर्वाधिक 23 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 13 और पंजाब में 10 नई मृत्यु दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TEEJ.jpg


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button