सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

नालागढ़ के ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

खबर को सुनें

सोलन।उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन के सभी विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है जबकि ग्राम पंचायत बगलैहड़ में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बघेरी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत बायला में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बेहड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बारिया में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, ग्राम पंचायत बेरछा में महिला के लिए, ग्राम पंचायत बरूणा में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए तथा ग्राम पंचायत बवासनी में महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भाटियां में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए, ग्राम पंचायत भटोलीकलां में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत भ्यूंखरी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत भोगपुर में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत चमदार, ग्राम पंचायत चड़ोग तथा ग्राम पंचायत दभोटा में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत छियाछी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत ढांगनिहली में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत धरमाणा ग्राम पंचायत दिग्गल में प्रधान अनारक्षित है। ग्राम पंचायत ढेलां में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत डोली में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत घड़याच में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत घोलोंवाल में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत गोलजमाला में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए तथा ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हरपिुर संडोली में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत जगतपुर में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत जोघों तथा ग्राम पंचायत जुखाड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत जगनी में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत करसौली में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत कश्मीरपुर में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत खेड़ा में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत खिल्लियां में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत क्यारकनैता में प्रधान पद अनारक्षित है।ग्राम पंचायत किरपालपुर में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत किशनपुरा में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, ग्राम पंचायत कोईडी में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत कुण्डलू में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत लग में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत लेही में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत लोधीमाजरा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत लूनस, ग्राम पंचायत माजरा तथा ग्राम पंचायत मलौण में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत मलैहणी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत मल्लपुर में प्रधान पर अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत मंझोली में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत मनलोगकलां, ग्राम पंचायत मटूली तथा ग्राम पंचायत मितियां में प्रधान पद अनारक्षित है।

ग्राम पंचायत मानपुरा में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, ग्राम पंचायत मस्तानपुर में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत नंड तथा ग्राम पंचायत नंदपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत नवाग्राम में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत प्लासीकलां में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत पंजेहरा, ग्राम पंचायत पोले दा खाला, ग्राम पंचायत रडियाली तथा ग्राम पंचायत राजपुरा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत रामशहर में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत रतवाड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सांई, ग्राम पंचायत सौर, ग्राम पंचायत सौड़ी, ग्राम पंचायत चिलड़, ग्राम पंचायत जयनगर तथा ग्राम पंचायत कोहू में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत सुनेहड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत ठाणा में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत रेड़ू उपरला में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सरौर में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत बाहा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत गागुवाल में प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा ग्राम पंचायत रिया में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button