अपराध/हादसे

40 की उम्र में चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, 20 साल के प्रेमी संग फरार

खबर को सुनें
देहरादून। चार बच्चों की मां को 40 साल की की उम्र में प्यार हो गया। प्यार भी अपने से आधी उम्र के 20 साल के अविवाहित युवक से हुआ। जब घर में भेद खुलने लगा तो दोनों भाग निकले।
कहते हैं कि प्यार में व्यक्ति अंधा हो जाता है। ये बात उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की क्षेत्र में साबित होती नजर आई। यहां चार बच्चों की मां को 40 साल की की उम्र में प्यार हो गया। प्यार भी अपने से आधी उम्र के 20 साल के अविवाहित युवक से हुआ। जब घर में भेद खुलने लगा तो दोनों भाग निकले। उधर, बेचारा पति चार बच्चों को लेकर न्याय दिलाने को पुलिस के चक्कर काट रहा है।


घटना रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति पत्नी को तलाशने के लिए कई दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा था। वह छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंच जाता था। उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग करीब बीस दिन पहले घर से भाग गई थी। महिला की उम्र चालीस और युवक की उम्र बीस साल है। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया। प्रेमी पुलिस को नहीं मिल पाया।
कल आठ मार्च को पुलिस महिला को लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंची। उधर महिला के परिवार के लोग भी पहुंच गए। महिला को काफी समझाया गया। वह नहीं मानी। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। उसने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ जाने की इच्छुक नहीं थी। महिला अपने प्रेमी के पास चली गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button