सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

सोलन में महिला मोर्चा ने बांटे मास्क और सेनेटाइजर

खबर को सुनें
सोलन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने सोलन में मास्क और सेनेटाइजर बांटे। इससे पहले भी लॉकडाउन के बाद से महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं। महिला कार्यकत्र्ताओं द्वारा घर में मास्क बनाए जा रहे हैं। सोलन में आयोजित अभियान में प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद भी मौजूद रहीं।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने बताया कि सोलन में चार स्थानों पर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। इस दौरान सोलन में 1145 मास्क व 350 सैनिटाइजर बांटे गए। सोलन शहर में यह अभियान मालरोड, सपरून, चंबाघाट व कोटलानाला में चलाया गया। इस दौरान लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बांटे गए। शकुंतला शर्मा ने बताया कि कसौली मंडल में एक हजार मास्क व तीन सौ सेनेटाइजर, अर्की में पांच सौ मास्क, दून मंडल में 350, नालागढ़ में पांच सौ मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मीरा आनंद, रीतू सेठी, मंडल अध्यक्ष रिया शर्मा, महामंत्री मीना सिंह, तरुणा शर्मा, शीला कौशल, पूजा हांडा, विशाखा, रीना व्यास, शांता धीमान मौजूद रहीं।

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button