सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

सोलन जिला में ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

खबर को सुनें

सोलन।उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन के सभी विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत नालका तथा ग्राम पंचायत पट्टानाली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत सूरजपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है जबकि ग्राम पंचायत आंजी मातला में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बढलग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत बनासर में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत बाड़ियां में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत बरोटीवाला में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत भावगुड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बुघार कनैता में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत चामियां में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत चम्मो, ग्राम पंचायत चण्डी तथा ग्राम पंचायत दाड़वां में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत ढकरियाणा में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत धर्मपुर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत गनोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए, ग्राम पंचायत घड़सी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत गोयला में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हुड़ंग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत जाबली में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।ग्राम पंचायत जाडला, ग्राम पंचायत जंगेशु तथा ग्राम पंचायत जगजीतनगर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कालूझिण्डा में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल, ग्राम पंचायत कोट तथा ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत कोटबेजा में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत मंधाला में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत नाहरी तथा ग्राम पंचायत नरायणी में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत प्राथा तथा ग्राम पंचायत रौड़ी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत टकसाल तथा ग्राम पंचायत कोटी-नाम्ब में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

ग्राम पंचायत सनवारा तथा ग्राम पंचायत कैंडोल में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत मेहलों, ग्राम पंचायत कोटला तथा ग्राम पंचायत मढैंसर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है।अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बड़ोग, ग्राम पंचायत बलेरा, ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत बखालग तथा ग्राम पंचायत बातल में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बेरल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है जबकि ग्राम पंचायत भूमति में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत चाखड़ तथा ग्राम पंचायत चम्यावल में प्रधान पद महिला के लिए ग्राम पंचायत दधोगी में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत दानोघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत दाड़ला में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए, ग्राम पंचायत दसेरन में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत दावंटी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत देवरा तथा ग्राम पंचायत ग्याणा में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत धुन्दन, ग्राम पंचायत डुमेहर तथा ग्राम पंचायत घनागुघाट में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए जबकि ग्राम पंचायत हाटकोट में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत कश्लोग में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत कोठी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कोटली में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत कूंहर में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत कुनिहार, ग्राम पंचायत मान, ग्राम पंचायत नवगांव, ग्राम पंचायत मांगू तथा ग्राम पंचायत पलानियां में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्राम पंचायत मांगल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत मटेरनी में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत पलोग, ग्राम पंचायत पारनु तथा ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा, ग्राम पंचायत सानण, ग्राम पंचायत सरली तथा ग्राम पंचायत संघोई में प्रधान अनारक्षित है।ग्राम पंचायत सारमा में प्रधान पद महिला के लिए, ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए तथा ग्राम पंचायत शहरोल में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

ग्राम पंचायत सरयांज तथा ग्राम पंचायत सूरजपुर में प्रधान पद अनारक्षित है।ग्राम पंचायत कोटलू, ग्राम पंचायत रौड़ी, ग्राम पंचायत बरायली, ग्राम पंचायत बागा, ग्राम पंचायत समोग तथा ग्राम पंचायत पट्टा में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत साई में प्रधान पद अनारक्षित है जबकि ग्राम पंचायत खनलग तथा ग्राम पंचायत क्यारड़ में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत जघून में प्रधान पद महिला के लिए तथा ग्राम पंचायत चईयांधार में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button