बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

हमीरपुर में 9 वर्षीय बच्चे समेत 36 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

खबर को सुनें

हमीरपुर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 192 सैंपल लिए गए, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। पाॅजीटिव पाए गए लोगों में वार्ड नंबर 10 हमीरपुर के दो लोग 53 वर्षीय व्यक्ति और 46 वर्षीय महिला, कृष्णानगर हमीरपुर का 36 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 7 हाउसिंग बोर्ड कालोनी का 35 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव रोपा राजपूतां की एक महिला, गांव भोरंज का 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव खटवीं का 96 वर्षीय व्यक्ति, लाहड़ क्षेत्र के गांव बारी का 65 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर 8 नयानगर हमीरपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 25 और 22 वर्षीय दो युवतियों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 25 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव जजरी के सात लोग 60 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की, 59 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय लड़की शामिल है। इसी क्षेत्र के गांव महारल की 40 और 21 वर्षीय दो महिलाएं, गांव मैहरे का 44 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव लझयानी नगरोटा के तीन बच्चे 9 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है।
गांव जिजवीं की 42 वर्षीय महिला, हमीरपुर में कार्यरत 42 वर्षीय व्यक्ति, झनयारी क्षेत्र के गांव रियालड़ी का 23 वर्षीय युवक, नादौन का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव बेला के तीन लोग 33 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़का पाॅजीटिव पाया गया है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में पांच लोगों 80 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button