देश-दुनिया

कोरोना : 355 मरीज़ो की मौत, 24 हजार नए मामले

नई दिल्ली। केन्द्रित रणनीति और सक्रियता के साथ-साथ किए गए केन्‍द्र सरकार और राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों के स‍टीक उपायों के कारण देश में ऊंची रिकवरी दर कायम हुई है। सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट आई है और मृत्‍युदर भी कम हुई है।दैनिक आधार पर मरीजों के ठीक होने की संख्‍या इस समय नये मामलों से अधिक होने के कारण कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर में काफी बढौतरी हुइ है। ठीक हुए कुल मरीजों की संख्‍या लगभग 95 लाख (94,89,740) हो गई है। आज रिकवरी दर 95.31 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अन्‍तर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 91,67,374 हो गया है।मरीजों के लगातार बड़ी संख्‍या में ठीक होने से भारत मेंसक्रिय मामलों की संख्‍या लगातार घट रही है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भारत के मौजूदा 3,22,366 सक्रिय मामलों में कुल पॉजिटिव मामलें केवल 3.24 प्रतिशत ही हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HL7P.jpg

भारत की रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक है, जबकि वैश्विक रिकवरी दर 70.27 प्रतिशत है भारत में यह दर 95.31 प्रतिशत दर्ज हुई है। अमरीका, ब्राजील, रूस और इटली में रिकवरी दरें बहुत कम हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020G35.jpg

राष्ट्रीय लक्ष्‍य का अनुसरण करते हुए 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BQRO.jpg

देश में पिछले 24 घंटों में 33,291 नए मरीज ठीक हुए हैं।

75.63 प्रतिशत नए ठीक हुए मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के है।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोविडके 5,728 मरीज ठीक हुए हैं। यह संख्‍या सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में  दैनिक रिकवरी 3,887 रही है, जबकि पश्चिम बंगाल मेंदैनिक रिकवरी 2,767 दर्ज हुई है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004XAPA.jpg

पिछले 24 घंटों में 24,010 नए दैनिक मामले दर्ज हुए हैं।

78.27 प्रतिशत नये मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोविडके 6,185 नए मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल में 2,293 और छत्‍तीसगढ में कल 1,661 नए मामले दर्ज हुए है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005HL4N.jpg

पिछले 24 घंटों में देश में 355 मरीज़ो की मौत हुई है। इनमें 79.15 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के हैं। 26.76 प्रतिशत मौत के नए मामले महाराष्‍ट्र के हैं, जहां 95 मरीजों की मौत होने का पता चला है। पश्चिम बंगाल में 46 और दिल्‍ली में 32 मौत के नए मामलों की जानकारी मिली है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006QO2Q.jpg

भारत में दैनिक मौत की संख्‍या में गिरावट का दौर जारी है। मामला मृत्‍युदर 1.45 प्रतिशत हो गई है और इसमें लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। भारत में मृत्‍युदर दुनिया में सबसे कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007PEGJ.jpg

हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button