शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए कही ये बड़ी बातें




शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारी समिति को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीकों और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।



पार्टी का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान मोर्चा के सदस्यों की सेवाओं और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाग्यशाली है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के औहदे पर पार्टी का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। युवा राष्ट्र का भविष्य हैं और भारत को एक जीवंत और मजबूत राष्ट्र बनानायुवाओं का दायित्व है जिसके लिए उन्हें प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र को विश्वास है के भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है।

भाजपा अगले विधानसभा चुनावों में मिशन रिपिट के लिए तैयार है।



जय राम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए दुव्र्यवहार से पूरा राज्य शर्मसार हुआ। काग्रेस आज नेतृत्व विहीन पार्टी है जहां प्रत्येक नेता अपना नेतृत्व सिद्ध करने के लिए लड़ रहा है। वहीं, प्रदेश भाजपा एकजुट है और अगले विधानसभा चुनावों में मिशन रिपिट के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था देश के अन्य राज्यों के लिए आर्दश बनी है। महामारी के दौरान भी भाजपा ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियां निर्बाध रूप से सुचारू रखीं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया गया। प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया कि किसी भी कारण विकास की गति प्रभावित न हो और इस दौरान उन्होंने 3500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किए।



कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाएं

उन्होंने कहा कि युवाओं को केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने के अलावा प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं को चिन्हित करना चाहिए, जिन्हें लोगों विशेषकर इन योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचाया जाना चाहिए।



ग्राम सभा से विधानसभा का नारा केवल युवा मोर्चा के परिश्रम और प्रयासों से ही सफल हो सकता है

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष के अवसर पर स्वर्णीम वर्ष का आयोजन शानदार तरीके से आयोजित कर रही है। प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान में कार्यक्रम समर्पित किए जाने चाहिए। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का ग्राम सभा से विधानसभा का नारा केवल युवा मोर्चा के परिश्रम और प्रयासों से ही सफल हो सकता है।



पंचायती राज चुनावों में मोर्चा के 542 कार्यकर्ता विजयी होकर आए हैं

प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने इस दो दिवसीय बैठक के प्रातःकालीन सत्र की अध्यक्षता की।युवा मोर्चा के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि मोर्चा ने सीएम कोविड-19 फंड में एक करोड़ रुपये का अंशदान किया और जरूरतमंदों को लाखों फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजर वितरित किए। हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में मोर्चा के 542 कार्यकर्ता विजयी होकर आए हैं और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार पुनः राज्य में सरकार बनाएगी।



मोर्चा महासचिव ज्योति कपूर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जम्वाल और भाजपा शिमला जिलाध्यक्ष रवि मेहता सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button