सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

वीरेंद्र कंवर ने रविंद्र जसवाल के निधन पर जताया शोक

ऊना ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष रविंद्र जसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वीरेंद्र कंवर ने आज शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें हमेशा जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष ज़िला परिषद कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।



सत्ती ने भी दुख प्रकट किया
वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी रविंद्र जसवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सत्ती ने कहा कि जसवाल में सबको साथ लेकर चलने की अभूतपूर्व क्षमता थी तथा सभी कार्यकर्ता उनका सम्मान करते थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button