धर्म-संस्कृति

भैया दूज का पर्व आज, जानिये क्या है शुभ मुहूर्त

भाई और बहन के के बेहद खास भैया दूज या भाई दूज का त्योहार छह नवंबर को मनाया जाएगा। पांच दिन के दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन भैया दूज का त्योहार आता है। इस महोत्सव में धनतेरस के बाद नरक चौदस, दीपावली और उसका अगला दिन होता है गोवर्धन पूजा का होता है। इसके बाद भैया दूज का त्योहार पड़ता है। भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ये दिन भाई बहन के लिए सबसे ज्यादा खास होता, क्योंकि इस दिन बहनें अपने भाइयों को अपने घर भोजन के लिए बुलाती है और उन्हें प्यार से खाना खिलाती हैं। भैया दूज पर बहनें भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, उन्हें सूखा नारियल देकर उनकी सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन यमुना में डुबकी लगाने की परंपरा है।

भाई दूज तिलक समय
भाई दूज शनिवार, नवम्बर 6, 2021
भाई दूज अपराह्न समय – 01:10 पीएम से 03:21 पीएम तक
द्वितीया तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 05, 2021 को 11:14 पीएम से
द्वितीया तिथि समाप्त – नवम्बर 06, 2021 को 07:44 पीएम तक

इसीलिए मनाया जाता है भैया दूज
कथाएं हैं कि यमराज को उनकी बहन यमुना ने कई बार मिलने के लिए बुलाया, लेकिन यम नहीं जा पाए। जब वो एक दिन अपनी बहन से मिलने पहुंचे तो उनकी बहन बेहद खुश हुई और उन्होंने यमराज को बड़े ही प्यार व आदर से भोजन कराया और तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना की। खुश होकर यमराज ने बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। तब यमुना ने मांगा कि इस तरह ही आप हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया मेरे घर आया करो। वहीं इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाएगा और उनके घर में भोजन करेगा व बहन से तिलक करवाएगा तो उसे यम व अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। यमराज ने उनका ये वरदान मान लिया और तभी से त्योहार मनाया जाने लगा।





सादर नमस्कार।
हमारा हिमाचल पाठकों का अपना ही पोर्टल है। इसमें लेख, रचनाएं, विचार आमंत्रित हैं। इसे पाठकों के सहयोग से ही चलाया जा रहा है। लेखकों को सिर्फ ये ध्यान देना होगा कि उनकी अपनी रचना हो। किसी भी सोशल मीडिया साइट में पहले ना आई हो। या फिर फेसबुक में पोस्ट के रूप में ना डाली गई हो। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि फेसबुक दोहराव वाली सामग्री को कम्युनिटी के खिलाफ बताकर साइट को बैन कर देता है। ऐसा एक बार हो चुका है। इसलिए हमारा हिमाचल में प्रकाशित सामग्री का लिंक आप फेसबुक में लगा सकते हैं।

आप इस तरह कर सकते हैं सहयोग
1- हमारा हिमाचल में लेख, रचनाएं आदि भेजकर।
2- हमारा हिमाचल की खबर को पढ़कर।
3- हमारा हिमाचल की खबरों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके।
4- हमारा हिमाचल के फेसबुक पेज को दोस्तों को इनवाइट करके।
4- हमारा हिमाचल न्यूज पोर्टल पर अपनी कंपनी, दुकान, जन्मदिन, त्यौहार और नए साल आदि का विज्ञापन देकर।
5-या फिर हमारा हिमाचल न्यूज पोर्टल को आर्थिक सहयोग देकर।

वाट्सएप नंबर-94597 61864, 78079 70189।
हमारा हिमाचल की ताजा और रोचक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

Home


मेल आईडी-
hamarahimachalonline@gmail.com
फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/HamaraHimachal01
ट्विवटर पेज का लिंक-

हमारा हिमाचल की खबरों का लगातार अपडेट हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कीजिये…
https://chat.whatsapp.com/GBifwwi6mvPHFPMI9x98jU
-निवेदक, दीपक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button