देश-दुनिया

इस 12 साल की बच्ची ने बनाया आनोखा विश्व रिकॉर्ड




नई दिल्ली। सेना के नाविक मदन राय की 12 वर्षीय बेटी मिस जिया राय ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 8 घंटे और 40 मिनट में 36 किलोमीटर की तैराकी करके इतिहास रचा। वह ऑटिज़्मस्पेक्ट्रम विकार (एएसडी) से पीड़ित रही है, और जिया ने अपनी उपलब्धि को इसके बारे में जागरूकता का प्रसार करने के लिए समर्पित किया। जिया ने दिनांक 17 फरवरी 21 की सुबह के समय बांद्रा-वर्ली सी लिंक से सुबह 3:50 बजे अपनीरिकॉर्ड पारी की शुरुआत की और 12:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया तक इस दूरी को पूरा किया। यह तैराकी प्रतियोगिता भारतीय तैराकी महासंघ की मान्यता प्राप्त संस्था महाराष्ट्र तैराकी संघ की निगरानी में आयोजित की गई थी। यह आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट से भी जुड़ा हुआ था।यह पुरस्कार समारोह दिनांक 17 फरवरी 21 को गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया था। मिस जिया राय को ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन (जीएमएएए) की अध्यक्ष सुश्री ज़रीन एन बालीवाला ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।मिस जिया राय ने इससे पहले 15 फरवरी 2020 को एलीफेंडा आइलैंडसे गेटवे ऑफ इंडिया तक 3 घंटे 27 मिनट और तीस सेकंड तैरकर 14 किमी की दूरी तय की थी, और एएसडी से पीड़ित रह कर ओपन वाटर्स में तैरकर सबसे कम उम्र की लड़की के तौर पर 14 किमी तैरने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button