21 अक्टूबर 2021 का राशिफल। राधे-राधे। भगवान ने हमारे लिए हर घड़ी, हर समय तय कर रखी है। कभी आनंद तो कभी जीवन की परीक्षा। ग्रहों के माध्यम से हम जान सकते हैं कि आने वाला समय कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी शुभ सूचना। प्रभु कृपा किन जातकों पर बरसेगी। ‘ज्योतिषाचार्य कैलाश चंद्र सेमवाल’ से जानिए दैनिक राशिफल के बारे में-
ज्योतिषाचार्य कैलाश चंद्र सेमवाल।
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। वृष राशि- वृष राशि आज के दिन जातक घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि- आपके सामने आज नई चुनौतियां आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें. हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर भी मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। कर्क राशि- आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे. कई तरह के विचारों में आज आप उलझ सकते हैं। आप पैसे संभाल कर रखें। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी. कड़वी बातें न करें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुरानेकाम निपटा लें। संभलकर रहें। सिंह राशि- घर में किसी सरकारी काम को लेकर बातचीत प्रबलता से होगी और आपका मन आज घर में नहीं लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आप को सुकून देगा और आपका प्रिय आपके दिल के बहुत करीब आएगा। सेहत का बेहद ध्यान रखें क्योंकि यह समय किसी रोग का संकेत दे रहा है। सावधानी में ही बचाव है। कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातक का आज बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।परिवार के साथ समय बिताएंगे। तुला राशि- आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैंजो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। दिन आपके लिए अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले आज के दिन जातक कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- आज आप आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। किसी को धन देते समय सचेत रहें मकर राशि- आज आपको दिनभर सावधान रहना होगा। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके ही लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें. आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है। पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे। किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहींहोगा। कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। काम में आपका मन नहीं लगेगा। कुंभ राशि- आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन शाम तक स्थितियां काफी ठीक हो जाएंगी। आज मानसिक दबाव रहेगा और आप पर काम का प्रेशर भी नजर आएगा। इस वजह से आपको अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण करना होगा। पहले कौन सा काम करें और बाद में कौन सा, इस पर ध्यान देना जरूरी होगा। हल्के खर्चे रहेंगे. परिवार में संपत्ति से संबंधित कोई विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि आप उसका हिस्सा ना बनें। वैवाहिक जीवन की स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। प्रेम जीवन में आज का दिन आपको सुख देगा। मीन राशि- मीन राशि के जातक आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें।