जिंदगी की तलाश में मंगल पर उतरा नासा का पर्सीवरेंस रोवर, पहली तस्वीरें जारी
Hello, world. My first look at my forever home. #CountdownToMars pic.twitter.com/dkM9jE9I6X
— NASA’s Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 18, 2021
नासा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ ने मंगल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर उतारकर इतिहास रच दिया है। पर्सीवरेंस रोवर धरती से टेकऑफ करने के सात महीने बाद आज सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हुआ है। नासा ने ये बड़ी कामयाबी भारतीय-अमेरिकी मूल की वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन की अगुवाई में हासिल की है। ये यान मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं तलाशेगा।
नासा की इंजीनियर डॉ. स्वाति मोहन ने कहा, ‘मंगल ग्रह पर टचडाउन की पुष्टि हो गई है! अब यह जीवन के संकेतों की तलाश शुरू करने के लिए तैयार है।’ जब सारी दुनिया इस ऐतिहासिक लैंडिग को देख रही थी उस दौरान कंट्रोल रूम में स्वाति मोहन जीएन एंड सी सबसिस्टम और पूरी प्रोजेक्ट टीम के साथ कॉर्डिनेट कर रही थीं। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 2 बजकर 25 मिनट पर नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर लैंड किया।
Safe on Mars. https://t.co/heoYjkwfty
— NASA’s Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 18, 2021
Where am I now? Check out this interactive map to zoom in and explore my landing site:https://t.co/uPsKFhW17J
And for the ground level view, my first images are here, with many more to come in the days ahead:https://t.co/Ex1QDo3eC2 pic.twitter.com/B6TJTikAyX
— NASA’s Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021