राजनीति
हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू, नड्डा का वंशवाद के बहाने विपक्ष पर निशाना, देखिये तस्वीरें और वीडियो
धर्मशाला। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार को धर्मशाला में शुरू हुई। इसमें संगठन की मजबूती सहित विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
