राजनीति

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, कोरोना से बेहतर निपटी मोदी सरकार : अनुराग, देखें वीडियो

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।



उहोंने कहा कि देश के संसाधनों को कैसे बचाना है और बजट को सही तरीके से कैसे खर्च करना है, ये मोदी सरकार में सही तरीके से हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत दुनिया की टॉप 6 अर्थव्यवस्थाओं में आकर खड़ा हो गया है। फॉरेन रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से भारत सरकार ने बेहतर तरीके से निपटा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों के कारण भारत में कोरोना के कारण भारत उन देशों में है जहां सबसे कम मृत्युदर है। सरकार ने 80 करोड़ लोगों को कोरोनाकाल के दौरान राशन दिया। रसोई गैस दी गई जिससे लोगों को बहुत सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और महिलाओं को बैंक खातों में भी रकम भेजी गई। इस दौरान अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button