बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

विधायक कमलेश कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारी सम्मानित

भोरंज ।  विधायक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए इस संकट का बखूबी मुकाबला किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए हरसंभव सहायता प्राप्त करके प्रदेश के विकास को गति प्रदान की है। कमलेश कुमारी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सराहनीय सेवाएं दी हैं। इन सराहनीय सेवाओं के लिए उक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवद्र्धन किया जा रहा है।  इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार शर्मा, अन्य अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री चमन ठाकुर, राकेश ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button