सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

भाजपा महिला मोर्चा की खन्ना ने की सराहना, जानिए क्या कहा




ऊना। भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने चिंतपूर्णी में महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए मोर्चों की अहम भूमिका है और इसमें महिला मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहा है।



उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को हमेशा मान सम्मान दिया है , भाजपा ने ही महिलाओं का आरक्षण पंचायत चुनावों में 50% लागू कर महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण पेश किया था । उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा में अध्यक्ष पद पर महिला की नियुक्ति की थी और वर्तमान में भारत में केंद्र सरकार द्वारा 6 महिला राज्यपालों की नियुक्तियां भी की गई है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण उत्तम कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं ने भाजपा सशक्तिकरण के लिए एड़ी चोटी का दम लगाया है । उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल के समय कार्य किया है वह सराहनीय है, पूरे देश में महिलाओं ने इस संकटकाल में जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में है और जिस प्रकार से पंचायती राज चुनावों में महिलाएं जीत के आई है वह सराहनीय है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button