कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

कांगड़ा का लाल आतंकी हमले में शहीद

खबर को सुनें

धर्मशाला। श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में गुरुवार शाम सीआरपीएफ  की एक नाका पार्टी पर हुए आतंकी हमले में हिमाचल के कांगड़ा के सुलह के देहरू गांव रहने वाले चालक अशोक कुमार शहीद हो गए। उनके साथ ही हमले में त्रिपुरा के रहने वाले उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा भी शहीद हो गए। इसमें दो अन्य जवान घायल हैं। हमले के बाद आतंकी फरार हैं। शहीद अशोक कुमार की देह आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में वीरभूमि हिमाचल के कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले, सीआरपीएफ के जवान श्री अशोक कुमार के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। दुःख के इस क्षण में हमारी सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। शहीद की शहादत को नमन।





जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब खड़ी सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान एसआई मंगा देब बर्मा (ओवतकपारा, बीरगंज, दक्षिण त्रिपुरा) और चालक अशोक कुमार (देहरू, पालमपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) शहीद हो गए। दो गंभीर घायलों का सेना के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।



हिमाचल के जवान की शहादत पर कैबिनेट मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने सोशल मीडिया पर कहा- श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आंतकवादी हमले में अपना बलिदान देने वाले हिमाचल के जिला कांगड़ा के वीर सपूत अशोक कुमार जी को कोटि कोटि नमन।  माँ भारती के वीर सपूत अशोक कुमार जी के बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आंतकवादी हमले में अपना बलिदान देने वाले हिमाचल के जिला कांगड़ा के वीर सपूत अशोक कुमार जी…

Posted by Rajinder Garg on Friday, 26 March 2021



हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि -श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में वीरभूमि हिमाचल के कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले, सीआरपीएफ के जवान श्री अशोक कुमार के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button