बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल
Trending
Ghumarwin News: देर रात खाई में पलटी कार, 2 की मौत; एक घायल..!
![Ghumarwin News: Car overturned in a ditch late at night, two dead...!](https://hamarahimachal.com/wp-content/uploads/2023/11/ghu.jpg)
घुमारवीं। (रिपोर्ट-दीपक) देवभूमि में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। इसी बीच जिला बिलासपुर के घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव सोई-टिक्कर के पास एक कार देर रात खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। ये हादसा देर रात पेश आया। हादसे का शिकार हुए लोग आस-पास के गांव से ही संबध रखने वाले बताए जा रहे है। बरहाल, घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ये लोग किसी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे, और कार जब सोई-टिक्कर के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है।