देश-दुनिया

महिला को पैसे उधार देने के बहाने बुलाकर गैंगरेप, पांच आरोपियों पर मुकदमा

मुजफ्फरपुर (बिहार)। जिले में एक 27 वर्षीय विवाहिता और 4 बच्चों की मां के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई गई है। पुलिस ने तीन नामजद राहुल सिंह, अनिकेत कुमार, निहाल सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच में भेज दिया है। बताया जाता है जिले के पारु थाना इलाके के एक गांव में महिला समूह से रुपये लेनदेन का कार्य करती है। महिला का पति बाहर रहता है और वहीं मजदूरी करता है। घर के कार्य के लिए महिला हमेशा समूह से लेनदेन करती है। महिला को समूह में रुपये जमा करने थे। लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। तो उसने गांव के ही एक युवक से कर्ज मांगा। युवक ने कर्ज देने के लिए उसे फोन कर 5 दिसंबर को अकेले नहर के पास बुलाया। युवक अपने पांच साथियों के साथ पहले से ही नहर पर घात लगाए बैठा था। इसमें से तीन को महिला पहचानती है।

महिला को नहर पर अकेले बुलाकर युवकों ने उसे नजदीक की एक झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया। जब पीड़ित महिला शोर मचाने लगी तो उसका मुंह दुपट्टे से बांध दिया गया। उसके बाद पांचों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी दो युवक नहर पर पहरा दे रहे थे। दुष्कर्म के बाद महिला को युवकों ने धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में न बताए। किसी को बताए जाने पर महिला जान से मारने की धमकी दी गई। महिला डर गई और घटना को दबा दिया गया।
कानाफूसी के दौरान हुआ मामले का खुलासा
आपसी कानाफूसी से घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पारू थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button