देश-दुनिया

भूकंप से हिला जापान, सुनामी की चेतावनी

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है।टोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया था। यहां सुनामी को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।भूकंप का केंद्र टोक्यो से 362 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था।



जापान की मीटिरोलॉजिकल(JMA) एजेंसी ने भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है। एजेंसी ने एक मीटर की ऊंचाई वाली लहरों की सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button