देश-दुनिया

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगे। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। गौरतलब है कि कल ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज शाम 4 बजे शपथ ले सकते हैं।



तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पौड़ी-गढ़वाल लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद हैं। कहा जा रहा है कि आज शाम चार बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई लेकिन आज तीरथ सिंह रावत के नाम ने सभी को चौंका दिया क्योंकि इस नाम पर खुलकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।



कल तक त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी और प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री और धनसिंह रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। उनके अलावा, लोकसभा सांसद अजय भटट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे। कल नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर देहरादून लौटने के बाद रावत शाम सवा चार बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन होने तक उन्हें पद की जिम्मेदारियां संभालने को कहा था।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button