कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरराजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

हिमाचल की सियासत में महाभारत की चर्चा, राणा ने लिखा-जो विवादों से दूर रहते हैं…

शिमला। हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इन दिनों चर्चाएं गर्म हैं। कभी किसी के मंत्रिमंडल में शामिल होने तो किसी के इनकार को लेकर बातें उड़ रही हैं।



इस बीच हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 2017 के चुनाव में हराने वाले कांग्रेस के दिग्गज एवं विधायक राजेंद्र राणा के एक फेसबुक पोस्ट ने पार्टी के भीतर महाभारत छिड़ने जैसे संकेत दिए है। दरअसल, राजेंद्र राणा का नाम कैबिनेट मंत्री बनने की रेस में अग्रिम पंक्ति में गिना जा रहा है। मगर, मुख्यमंत्री सुक्खू अभी कैबिनेट विस्तार से बच रहे हैं।



राजेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक जिद ने महाभारत रच दिया।








इस पोस्ट के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीति के जानकार मानते हैं कि हिमाचल कांग्रेस में भी सियासी महाभारत छिड़ सकता है, क्योंकि कई दिग्गज मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, तो कुछ कांग्रेस नेता भी विभिन्न बोर्ड-निगमों में तैनाती की बाट जोह रहे हैं।
हालांकि इस पोस्टच के पीछे सच्चाई क्या है, इसके बारे में राणा ही सही जानते हैं।







Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button