सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

धर्मपुर तथा कुनिहार पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर में वार्ड संख्या-1 बढलग अनारक्षित है। वार्ड संख्या-2 गोयला तथा वार्ड संख्या-3 दाड़वां महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-4 जाडला अनारक्षित है। वार्ड संख्या-05 कृष्णगढ़ तथा वार्ड संख्या-06 जगजीतनगर (गनोल) महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-7 रौड़ी तथा वार्ड संख्या-8 गुल्हाड़ी अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-9 धर्मपुर तथा वार्ड संख्या-10 गढ़खल सनावर महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-11 कसौली गढ़खल अनारक्षित है। वार्ड संख्या-12 जाबली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-13 आंजी मातला तथा वार्ड संख्या-14 प्राथा महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-15 टकसाल अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या-16 जंगेशु(टकसाल-2) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-17 कोटबेजा तथा वार्ड संख्या-18 पट्टानाली अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-19 कालूझिंडा अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-20 मंधाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-21 बरोटीवाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-22 सूरजपुर अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-23 बाड़ियां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।पंचायत समिति कुनिहार में वार्ड संख्या-1 मांगल अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-2 सेवड़ा चण्डी तथा वार्ड संख्या-3 पारनु अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-4 मांगू अनारक्षित है। वार्ड संख्या-5 दाड़ला तथा वार्ड संख्या-6 दानोघाट महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-7 कोटली, वार्ड संख्या-8 पलोग तथा वार्ड संख्या-9 घनागुघाट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-10 देवरा महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-11 कोठी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-12 कुनिहार, वार्ड संख्या-13 डूमेहर तथा वार्ड संख्या-14 मान अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-15 भूमति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-16 शहरोल, वार्ड संख्या-17 बखालग तथा वार्ड संख्या-18 धुन्दन अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-19 सन्याड़ी मोड़ तथा वार्ड संख्या-20 दसेरन महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-21 बलेरा अनारक्षित है। वार्ड संख्या-22 कुंहर तथा वार्ड संख्या-23 मटेरनी महिला के लिए आरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button