देश-दुनिया

कोरोना : जानिये किन राज्यों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी

नई दिल्ली। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,59,590 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्यात अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत है।
6 राज्यों – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कल 8,333 नए मामलों का पता चला है। राज्ये में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल केरल में 3,671 और पंजाब में 622 नए मामलों का पता चला है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 85.75 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।



हालांकि पिछले दो सप्तारहों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सबसे अधिक कमी आई है। राज्यर में 14 फरवरी को ऐसे मामलों की संख्याम 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 हो गई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्यां 34,449 से बढ़कर आज 68,810 तक पहुंच गई है। उधर, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 4,936 नए मरीज ठीक हुए हैं। जबकि केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 4,142 और 642 नए मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्युि हुई है। 82.3 प्रतिशत कोविड के नए मरीजों की मौत के मामले छह राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48 कोविड के नए मरीजों की मौत हुई है जबकि पंजाब और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 15 और 14 नए मरीजों की जान गई है। सत्रह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के नाम हैं- गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पुद्दुचेरी, मणिपुर, मिजोरम, लक्षद्वीप, लद्दाख सिक्किम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश।



कैबिनेट सचिव ने बैठक में दिए निर्देश
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और जम्मू एवं कश्मीर राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ये राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश पिछले एक सप्ताह से उच्च सक्रिय मामलों या नए मामलों में बढ़ती प्रवृत्ति की रिपोर्ट करते रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कोविड प्रबंधन और प्रतिक्रिया कार्यनीति की समीक्षा और चर्चा करने के लिए आयोजित बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक, नीति आयोग उच्च अधिकार प्राप्त समूह के सदस्यों और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया।
छह राज्यों – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात ने पिछले 24 घंटों में नए मामलों में तेज वृद्धि प्रदर्शित की है। महाराष्ट्र 8,333 की संख्या के साथ निरंतर सर्वोच्च दैनिक नए मामले दर्ज करा रहा है। 3,671 की संख्या के साथ इसके बाद केरल का स्थान है जबकि पंजाब में पिछले 24 घंटों में 622 नए मामले सामने आए। पिछले दो हफ्तों में, महाराष्ट्र ने 14 फरवरी को दर्ज 34,449 सक्रिय मामलों की तुलना में उच्चतम वृद्धि प्रदर्शित की है, जो वर्तमान में 68,810 है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button