देश-दुनिया

देश में पिछले 24 घंटों में 20,923 मरीज़ हुए स्वस्थ,217 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है। कुल सक्रिय मामलों संख्या आज 2.5 लाख (2,47,220) से नीचे पहुंच गयी हैं।यह प्रतिदिन नए रोगियों के स्वस्थ होने के मामलों की दर के बढ़ने और मृत्यु दर में कमी आने के कारण सम्भव हुआ है भारत के वर्तमान सक्रिय मामलों में कुल पुष्टि हुए मामलें केवल 2.39 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 20,923 रोगी स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामलों में 2,963 की गिरावट आई है।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.42.08 AM.jpeg

29 राज्य/संघ शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले 10,000 से कम हैं।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.36.57 AM.jpeg

पिछले 37 दिनों से देश में दर्ज किये गए स्वस्थ हुए मामलों की संख्या दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक है। पिछले 24 घंटों में 18,177 नए मामलें आए है। जबकि, 20,923 रोगी स्वस्थ हुए है और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वस्थ हुए रोगियों के मामलों की संख्या में वृद्धि से आज रिकवरी दर में 96.16 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।

कुल स्वस्थ हुए मामलों की संख्या 99,27,310 हैं। ठीक हुए मामलों की संख्या और सक्रिय मामलों की संख्या के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 96,80,090 पर है।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.35.20 AM.jpeg

नए स्वस्थ हुए मामलों में से 78.10 प्रतिशत 10 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन की 4,985 नए अधिकतम रोगी स्वस्थ होने की जानकारी दी है। महाराष्ट्र में स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 2,110 है और इसके बाद छत्तीसगढ़ में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,963 है।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.30.32 AM.jpeg

81.81 प्रतिशत नए मामलों की पुष्टि 10 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से की गई हैं।

केरल में सबसे अधिक दैनिक 5,328 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,218 नए मामलों की पुष्टि की गई हैं। छत्तीसगढ़ में 1,147 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.29.20 AM (1).jpeg

पिछले 24 घंटों में 217 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

दस राज्यों/संघ शासित प्रदेशों क्षेत्रों में 69.59 प्रतिशत नई मृत्यु दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मृत्यु (51) दर्ज हुईं हैं। पश्चिम बंगाल और केरल में क्रमशः 28 और 21 दैनिक मृत्यु दर्ज की हैं।

WhatsApp Image 2021-01-03 at 9.29.20 AM.jpeg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button