बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

हमीरपुर में 25 वर्षीय युवक समेत 31 को कोरोना

हमीरपुर। जिला में बुधवार को कुल 31 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में 8 और रैपिड एंटीजन टैस्ट में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में ताल क्षेत्र के गांव बुमाना का 31 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमानी का 25 वर्षीय युवक, नादौन की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव मैहरे की 30 वर्षीय महिला, इसी गांव का 39 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव गनोह का 25 वर्षीय युवक और मेडिकल कालेज हमीरपुर में दो लोग 54 वर्षीय व्यक्ति तथा 62 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट

वहीं बुधवार को हमीरपुर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 281 सैंपल लिए गए, जिनमें से 23 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पॉजीटिव पाए गए लोगों में भरेड़ी क्षेत्र के गांव सासन का 51 वर्षीय व्यक्ति, करौर क्षेत्र के गांव कुथड़ी की 28 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट का 59 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के चौड़ू क्षेत्र के गांव त्रेटी की 40 वर्षीय महिला, बड़ू का 72 वर्षीय व्यक्ति, बजूरी क्षेत्र के गांव लोहारडा का 32 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव की 30 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 5 हमीरपुर की 55 वर्षीय महिला, बजूरी क्षेत्र के गांव घिरथेरी का 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 8 हमीरपुर का 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव डिडवीं टिक्कर का 50 वर्षीय व्यक्ति, चमनेड क्षेत्र के गांव ब्ल्यूट का 50 वर्षीय व्यक्ति, जंगलबैरी में कार्यरत 23-23 वर्षीय दो युवक, हमीरपुर में कार्यरत 54 वर्षीय व्यक्ति और 51 वर्षीय महिला, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 57 वर्षीय महिला और गलोड़ क्षेत्र के गांव बल्ह नारा का 30 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर 4 लोगों 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 64 वर्षीय महिला और एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। एक 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

हमीरपुर में सैंपलिंग-टैस्टिंग बढ़ाने के लिए हुए 8 बूथ

उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने बताया कि कोविड-19 सैंपलिंग के लिए जिले के 8 अस्पतालों एवं स्थानों पर विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर सैंपल देने के लिए समय निर्धारित किया गया है तथा नोडल चिकित्सा अधिकारी तैनात किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति निर्धारित समय अवधि में इन बूथों पर आकर कोरोना टैस्ट के लिए अपना सैंपल दे सकता है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर के बूथ पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे और बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के बूथ पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल टौणी देवी में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल बड़सर में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल भोरंज में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, नागरिक अस्पताल सुजानपुर में सुबह 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक, नागरिक अस्पताल नादौन के बूथ पर दोपहर 2 से 3:30 बजे तक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के बूथ पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे तथा दोपहर 2 से 3:00 बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं। मेडिकल कालेज हमीरपुर के बूथ के लिए डॉ. राजेंद्र अग्रिहोत्री को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94180-96541 है। बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु के नोडल अधिकारी डॉ. कविश खन्ना 94182-54182, नागरिक अस्पताल टौणी देवी डॉ. कुमार अभिषेक 70182-51414, नागरिक अस्पताल बड़सर डॉ. राकेश कुमार 70872-82184 , नागरिक अस्पताल भोरंज डॉ. पृथी चौधरी 88948-67267, नागरिक अस्पताल सुजानपुर डॉ. राजकुमार 94181-19798, नागरिक अस्पताल नादौन डॉ. बी.एस. राणा 94180-93437 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित डोगरा बनाए गए हैं, जिनका मोबाइल 94596-53421 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button