राजनीति

बिंदल और टंडन ने सोलन में भरी हुंकार, जानिये क्या कहा

खबर को सुनें

सोलन। भाजपा सोलन नगर निगम चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, सोलन नगर निगम चुनावों के प्रभारी राजीव बिंदल, हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा राजेश कश्यप, बलदेव तोमर, डेज़ी ठाकुर, रीना कश्यप एवं भाजपा उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया ने सोलन कॉलेज के समीप वार्ड नो 4,7,11 एवं 15 की सभा में भाग लिया और प्रत्याशी नेहा ठाकुर, सोना नाहर, इंदु सूद व अभिषेक ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि यह नगर निगम चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया सोलन को नगम निगम का दर्जा। जिसके लिए सोलन के जन समहू ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास झूठ बोलने की डिग्री जनता को गुमराह करती है।



डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है। भाजपा के सभी नेताओं ने सोलन के सभी दुख सुख देखे हैं। कांग्रेस के पास कोई विज़न नहीं। जब से सोलन में कांग्रेस के नेता जीते है तब से सोलन ठन-ठन गोपाल है। भाजपा के दिया पानी, सड़क और पार्किंग। संजय टंडन ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है, वह हिमाचल के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मेनिफेस्टो संकल्प पत्र होगा, जनता को भाजपा पर पूर्ण भरोसा है जो भाजपा कहती है वो करके दिखाती है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button