कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल

इंडिया स्किल्स में भाग लेकर इनाम जीतने का मौका

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला कुल्लू के समन्वयक सुनील कुमार ने जानकारी देते हए बताया कि भारत में व्यावसायिक प्रशिक्षण के मानकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत  भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के कार्यकारी विभाग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने इंडिया स्किलज के लिए आॅनलाईन पंजीकरण्, 2021  खोलने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने कौशल प्रतियोगिता हेतु प्रदेश के युवाओं के लिए आॅनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि जिला के इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च, 2021 तक कौशल विकास निगम की वैैवसाईट ूूूण्ीचाअदण्पद पर जाकर पंजीकरण के लिंक पर क्लिक कर अपना नामांकन करवा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 23 जाॅबरोल वैब डिजाईनिंग, आईटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, आईटी साॅफटवेयर सालयूशन फाॅर बिजनेस, मोबाईल रोबोटिक्स, इलैक्ट्राॅनिक्स, ब्यूटी थरैपी, कुकिंग, होटल रिसैप्शन, आॅटोमोबाईल टैक्नाॅलोजी, वैल्डिंग, फलोरिस्ट्रीए ब्रिक लेईंग, कैबिनेट मेकिंग, साईबर सिक्योरिटी, सीएडी( मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिजाईंन), हेयर ड्रेसिंग, फैशन टैक्नाॅलोजी, बेकरी, रैस्टोरैंट सर्विसिज,कारपेंटरी, प्लंबिंग एंड हीटिंग, लैंडस्केप गार्डनिंग तथा वाॅकल एंड फ्लोर टाईलिंग में होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पात्रता मानदंड  के अनुसार प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी, 1999 को या उसके बाद होनका चाहिए। क्षेत्रवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 10 हजार रूपए, दूसरे स्थान के लिए 5 हजार रूपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 2 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।


उन्होंने बताया कि  इस प्रततियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य से प्रतिभाओं को पहचान देने तथा उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया  िकइस प्रतियोगिता में केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही उपरोक्त 23 कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन राज्यों द्वारा किया जाएगा और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा समर्थित किया जाएगा। इंडिया स्किल्ज  प्रतियोगिताओं  को भारत में कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने  और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण को आकांक्षात्मक एवं रूचिकर बनाने के लिए डिजाईन किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के हेल्पलाईन नम्बर 0177-2623383 पर संपर्क किया जा सकता है या निगम की उपरोक्त दर्शाई गई वैबसाईट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button