देश-दुनिया

पिछले 24 घंटों 92 मरीजों की मौत,इतने नए मामले आए सामने



नई दिल्ली। भारत में एक अक्‍तूबर, 2020 से कोविड-19 के नए मरीजों की प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्‍या में लगातार गिरावट का रुझान जारी है। पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों की मौत हुई है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y5JU.jpgएक अक्‍तूबर, 2020 से देश में मामला मृत्‍यु दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आज मामला मृत्‍यु दर 1.5 प्रतिशत (1.43 प्रतिशत) से कम है। भारत की मामला मृत्‍यु दर दुनिया में सबसे कम है।अभी तक 1.06 करोड़ (1,06,11,731) मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11,016 मरीज ठीक हुएहैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है। भारत की रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है जो दुनिया की सबसे अधिक रिकवरी दर है। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर आज 1,04,74,164 हो गया है।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B34D.jpg




https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MY5N.jpg14 फरवरी, 2021 को प्रात: आठ बजे तक देश के कुल 82 लाख से अधिक स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) और फ्रंट लाइन कर्मियों (एफएलडब्‍ल्‍यू) को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। एक अस्‍थाई रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक 1,72,852 सत्रों के मार्फत 82,63,858 लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। इनमें 59,84,018 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 23,628 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक) और 22,56,212 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक उन लाभार्थियों के लिए कल शुरू की गई है जिनके पहली खुराक लेने के बाद 28 दिन बीत चुके हैं।

क्रम संख्‍या  

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीका लग चुके ला‍भार्थियों की संख्‍या
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,646 0 3,646
2 आंध्र प्रदेश 3,56,521 5,820 3,62,341
3 अरुणाचल प्रदेश 15,633 461 16,094
4 असम 1,27,566 2,215 1,29,781
5 बिहार 4,91,233 0 4,91,233
6 चंडीगढ़ 8,660 143 8,803
7 छत्‍तीसगढ़ 2,61,274 833 2,62,107
8 दादर और नगर हवेली 2,922 41 2,963
9 दमन एवं दीव 1,121 30 1,151
10 दिल्‍ली 1,89,351 1,856 1,91,207
11 गोआ 13,166 517 13,683
12 गुजरात 6,80,326 0 6,80,326
13 हरियाणा 1,95,745 588 1,96,333
14 हिमाचल प्रदेश 81,482 475 81,957
15 जम्‍मू और कश्‍मीर 1,28,822 807 1,29,629
16 झारखंड 1,99,008 1,873 2,00,881
17 कर्नाटक 4,96,159 0 4,96,159
18 केरल 3,56,322 0 3,56,322
19 लद्दाख 2,904 77 2,981
20 लक्षद्वीप 1,776 0 1,776
21 मध्‍य प्रदेश 5,57,105 0 5,57,105
22 महाराष्‍ट्र 6,82,420 189 6,82,609
23 मणिपुर 22,362 55 22,417
24 मेघालय 13,998 91 14,089
25 मिजोरम 11,494 74 11,568
26 नगालैंड 9,684 0 9,684
27 ओडिशा 4,11,939 0 4,11,939
28 पुद्दुचेरी 5,953 71 6,024
29 पंजाब 1,03,799 59 1,03,858
30 राजस्‍थान 6,09,568 0 6,09,568
31 सिक्किम 8,335 0 8,335
32 तमिलनाडु 2,46,420 1,154 2,47,574
33 तेलंगाना 2,78,915 3,273 2,82,188
34 त्रिपुरा 69,196 366 69,562
35 उत्‍तर प्रदेश 8,58,602 0 8,58,602
36 उत्‍तराखंड 1,08,974 0 1,08,974
37 पश्चिम बंगाल 5,12,772 2,345 5,15,117
38 विविध 1,15,057 215 1,15,272
कुल 82,40,230 23,628 82,63,858

टीकाकरण अभियान के 29वें दिन यानी 13 फरवरी, 2021 को कुल2,96,211 लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। इनमें से 8,071 सत्रों में 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक तथा 23,628 एचसीडब्‍ल्‍यू को टीके की दूसरी खुराक दी गई। देश में प्रतिदिन कोविड के टीकाकरण में लगातार बढोतरी हो रही है।

WhatsApp Image 2021-02-14 at 10.46.59 AM.jpeg

     कुल टीका लगाए गए लाभार्थियों में 68.55 प्रतिशत लोग 10 राज्‍यों से संबंधित हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052BFH.jpg

81.58 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज छह राज्‍यों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक संख्‍या में 5835 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश 1773 और 482 नए मरीज ठीक हुए हैं।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006OFSQ.jpg

भारत में मौजूदा सं‍क्रमित मामलों की संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों की केवल 1.26 प्रतिशत ही है। देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज घटकर 1.37 लाख (1,37,567) हो गई है। 86.25 प्रतिशत नए मामले छह राज्‍यों से संबंधित हैं। कल केरल में 5471 नए मामलों का पता चला है। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 3611 और 477 नए मामले दर्ज हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007KFC5.jpg

नए मरीजों की मौत के 78.3 प्रतिशत मामले छह राज्‍यों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 38 कोरोना मरीजों की मौत हुई। कल केरल में 16 तमिलनाडु और छत्‍तीसगढ़ में 5-5 नए मरीजों की जान गई है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008AWZP.jpg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button