देश-दुनिया

पिछले 24 घंटों में 11,649 नये मामले आए सामने,इतने मरीज़ो ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। भारत में आज की तारीख में कुल सक्रिय मामले 1.39 लाख (1,39,637) हैं। यह संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.28 प्रतिशत है।33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज किये गए। त्रिपुरा और दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली में इस समय सिर्फ दो-दो सक्रिय मामले दर्ज किए गए। 


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001R5D9.jpgतीन राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कुल सक्रिय मामलों के 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए हैं। केरल और महाराष्‍ट्र दोनों का कुल प्रतिशत 74.72 है।   https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VTHE.jpg18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – असम, राजस्‍थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्‍तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली।इसके साथ ही 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WNM9.jpg15 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 83 लाख स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है। आज सुबह 8 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 82,85,295 लाभार्थियों को 1,73,729 सत्रों में टीका लगाया जा चुका है। इनमें 59,88,113 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (पहली खुराक), 24,561 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,72,621 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 से उन लाभार्थियों को लगाई गई, जिन्‍होंने पहली खुराक का टीका लगने के बाद 28 दिन पूरे कर लिए थे।



क्र.
सं.
राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश
लाभार्थी जिनका टीकाकरण किया गया
पहली खुराक
दूसरी खुराक
कुल खुराक
1
अंडमान निकोबार द्वीप
3,646
0
3,646
2
आंध्र प्रदेश
3,56,521
5,820
3,62,341
3
अरुणाचल प्रदेश
15,633
461
16,094
4
असम
1,27,658
2,215
1,29,873
5
बिहार
4,92,152
0
4,92,152
6
चंडीगढ़
8,660
143
8,803
7
छत्तीसगढ
2,62,092
895
2,62,987
8
दादरा और नगर हवेली
2,922
41
2,963
9
दमन और दीव
1,121
30
1,151
10
दिल्ली
1,89,351
1,856
1,91,207
11
गोवा
13,166
517
13,683
12
गुजरात
6,83,903
0
6,83,903
13
हरियाणा
1,95,764
588
1,96,352
14
हिमाचल प्रदेश
81,482
475
81,957
15
जम्मू और कश्मीर
1,28,822
807
1,29,629
16
झारखंड
2,06,182
2,209
2,08,391
17
कर्नाटक
4,96,234
0
4,96,234
18
केरल
3,58,529
46
3,58,575
19
लद्दाख
2,904
77
2,981
20
लक्षद्वीप
1,776
0
1,776
21
मध्य प्रदेश
5,57,105
0
5,57,105
22
महाराष्ट्र
6,82,744
189
6,82,933
23
मणिपुर
22,726
169
22,895
24
मेघालय
13,998
91
14,089
25
मिजोरम
11,680
74
11,754
26
नगालैंड
9,695
123
9,818
27
ओडिशा
4,12,046
0
4,12,046
28
पुदुचेरी
5,953
71
6,024
29
पंजाब
1,03,799
59
1,03,858
30
राजस्थान
6,10,088
0
6,10,088
31
सिक्किम
8,335
0
8,335
32
तमिलनाडु
2,46,420
1,154
2,47,574
33
तेलंगाना
2,78,915
3,273
2,82,188
34
त्रिपुरा
69,196
366
69,562
35
उत्‍तर प्रदेश
8,58,602
0
8,58,602
36
उत्तराखंड
1,10,326
0
1,10,326
37
पश्चिम बंगाल
5,14,570
2,382
5,16,952
38
विविध
1,16,018
430
1,16,448
कुल
82,60,734
24,561
82,85,295



टीकाकरण अभियान के 30वें दिन 14 फरवरी, 2021 को 877 सत्रों में  कुल 21,437 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।  देश में टीकाकरण के मामले में लगातार तरक्‍की हो रही है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004FQLB.jpgभारत के कुल टीका लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत 10 राज्‍यों में हैं। अकेले उत्‍तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005U234.jpg
भारत में आज की तिथि तक स्‍वस्‍थ हुए कुल लोगों की संख्‍या 1.06 करोड़ (1,06,21,220) है। रिकवरी दर 97.29 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 9,489 रोगी स्‍वस्‍थ होकर घर चले गए हैं।79.5 प्रतिशत नये रिकवरी हुए रोगी 6 राज्‍यों में हैं।केरल में एक दिन में सर्वाधिक रिकवरी 4,692 दर्ज की गई है, जो कि नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों का करीब 50 प्रतिशत है। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,355 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। कर्नाटक में यह संख्‍या 486 है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0061I5J.jpg
पिछले 24 घंटे में 11,649 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 86.4 प्रतिशत नये मामले 6 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं।केरल में सबसे अधिक 4,612 प्रतिदिन नये मामले दर्ज हुए हैं, महाराष्‍ट्र में 4092 और तमिलनाडु में 470 नये मामले दर्ज हुए हैं।   https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007OZJF.jpg
पिछले 24 घंटों में 90 मौतें दर्ज हुई हैं।प्रतिदिन होने वाली मौतों में से 80 प्रतिशत 6 राज्‍यों में दर्ज हुईं। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 40 मौते हुई हैं, जो कि प्रतिदिन हो रही मौतों का 44.44 प्रतिशत है। केरल में प्रतिदिन 15 मौतें और तमिलनाडु में प्रतिदिन 6 मौते दर्ज हुई हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button