वायरल
एक बुद्धिमान कौवे की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो एक पजल को सॉल्व कर रहा है। इसमें कौवे ने पत्थर नहीं बल्कि शेप्स यानी आकार के हिसाब से कुछ पीस को घड़े नहीं बल्कि डब्बे में डाला है। कौवे अविश्वसनीय रूप से चतुर पक्षी होते हैं।
वे अपनी समस्या-समाधान क्षमताओं के साथ-साथ उनकी कम्युनिकेशन क्षमताओं के लिए भी जाने जाते हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में भी इसका उदाहरण मिला है।
देखें वीडियो
Smart Bird 😀 pic.twitter.com/b1rs39VFIU
— Amazing Nature (@AmazingNature00) April 5, 2022
एक कौवा का एक आकार को उठाकर बॉक्स में बने कट-आउट के साथ मिला कर उसे डब्बे में डाल रहा है। वीडियो में एक कौवा बॉक्स के पास बर्फ में जमीन पर पड़े इसके टुकड़ों को उठाता नजर आ रहा है। कौवा पहले एक गोलाकार टुकड़ा उठाता है और आकार के हिसाब से डब्बे में इसका छेद ढूंढकर इसे डाल देता है।
फिर वह एक तारे के आकार का टुकड़ा उठाता है। इसके लिए भी यही करता है। सभी टुकड़ों को वो आकार के हिसाब से डब्बे पर बने छेद खोजकर उसमें डाल देता है। कौवे की वीडियो बना रही महिला उसे उसकी जीत के लिए ट्रीट भी देती है। वो महिला के हाथ से ट्रीट खाता भी देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने काफी पंसद किया है।