VIDEO: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा; दो की मौत, दो महिलाएं घायल
![VIDEO: Major accident in Himachal's Chamba; Two killed, two women injured](https://hamarahimachal.com/wp-content/uploads/2022/04/chamba-accident-2.jpg)
चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा रहें है। ताजा मामला चंबा जिले का है। जहां दो लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे
कि जिला कांगड़ा और चंबा की सीमा पर तुनुहट्टी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
देखें वीडियो
दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल
जब हादसे का पता चला तो स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया परंतु तब तक दो व्यक्ति जान गवां चुके थे जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वघटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।