अपराध/हादसे
नदी में नहा रही थी महिला, युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू की खराहल घाटी की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक 52 साल की महिला ने कुल्लू महिला पुलिस थाना में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना कुल्लू में एक 52 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि जब वह ब्यास नदी के किनारे नहाकर कपड़े पहन रही थी तो इस दौरान एक युलवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
महिला ने कुल्लू के सरबरी स्थित महिला थाना में आकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। लिहाजा पुलिस ने भी उक्त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।