अपराध/हादसेसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

ऊना में मासूम बच्ची से शर्मनाक वारदात, आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिले में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अंब उपमंडल के तहत एक गांव में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




शिकायतकर्ता महिला ने पलिस को बताया कि उनके अपने ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी उनकी 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। जबकि बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




डीएसपी हेड क्वार्टर डॉ. कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऊना महिला पुलिस थाना में इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button