कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल

शाहपुर में 35 लाख से बनेगा आधुनिक पुलिस स्टेशन : सरवीण

धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाना उनका ध्येय है और लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने एवं मौजूदा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवीन परियोजनाओं को लागू करने पर जोर दिया गया है।सरवीन चौधरी आज सोमवार को शाहपुर में लोगों से मिलने के उपरांत बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि शाहपुर में आधुनिक पुलिस स्टेशन के निमार्ण पर 35 लाख, नौण से हरिजन बस्ती तक लिंक रोड़ पर 20 लाख रुपए, उत्तम सिंह हाऊस से चौगान भनाला लिंक रोड़ के लिए 15 लाख, जुलाड़ मंदिर के पास नाले पर पुल बनाने के लिए 10 लाख, बदराई-शाहुपर में शमशान घाट के शैड के लिए 3 लाख 50 हजार, महिला मण्डल क्यारी के लिए 3 लाख 50 हजार, गढ़ माता मंदिर नेरटी के लिए साढ़े तीन लाख तथा अम्बे दा खोला से राख चड़ी पंचायत सड़क के लिए 7 लाख रुपए दिए गए हैं।
सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र की समस्याओं को हल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा  तत्पर रहती है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता और समयबद्ध पूरा करने के लिए सरकार के सभी विभागों व अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button