मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ हुए भारत जोड़ो यात्रा ने शामिल
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का भी मिला समर्थन
मनाली। मनाली विधानसभा से कांग्रेस के विधायक भुवनेश्वर गौड़ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिमाचल में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा में साथ दिया तो वही हिमाचल प्रदेश में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ मिलकर किस तरह प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।
इसके बारे भी चर्चा की गयी साथ ही पर्यटन नगरी मनाली जो विश्व में अपने आप में विश्व विख्यात है, वहां पर भी कैसे पर्यटन को और आगे बढ़ाया जाए, इस बारे भी उनकी ओर से चर्चा की गई।
मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को यह भी बताया कि 15 सालों के बाद मनाली में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि बीते 15 सालों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार गोविंद सिंह ठाकुर मनाली से लगातार विधायक थे, लेकिन इस बार मनाली में कांग्रेस समर्थित विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जीत हासिल की है।