अपराध/हादसे

शर्मनाक : पत्नियों की अदला-बदली का चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने यूं पकड़ा

नई दिल्ली। केरल में पत्नियों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वाट्सएप और मैसेंजर के जरिये खेल चल रहा था। इसके लिए ग्रुप्स बनाए गए थे, जिसमें करीब एक हजार लोगों को जोड़ा गया था।


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन ग्रुपों में शामिल रहे 7 लोगों को पुलिस ने कोट्टायम से गिरफ्तार कर लिया है। 25 से अधिक लोग पुलिस की निगरानी में हैं। गिरफ्तारी तब हुई जब एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।


इससे पहले कायमकुलम से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने गंभीर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार ये लोग टेलीग्राम और मैसेंजर ग्रुप्स में शामिल होते थे। फिर एक-दूसरे से मिलते थे। पुलिस के अनुसार, इसके पीछे एक बड़ा रैकेट सामने आया है और पुलिस मामले के बाकी आरोपियों की तलाश में है। गिरफ्तार किए गए लोग केरल के अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य के कई एलीट क्लास के लोग इस रैकेट का हिस्सा हैं। अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 25 से अधिक लोग पुलिस की निगरानी में हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस रैकेट के व्हाट्सएप ग्रुप और मैसेंजर ग्रुप में 1000 से ज्यादा सदस्य होने का शक है। रिपोर्ट के मुताबिक कोट्टायम की एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति किसी दूसरे शख्स के साथ संबंध बनाने के लिए उसके ऊपर दबाव डाल रहा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति और दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस को ‘एक्सचेंज रैकट के बारे में पता चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button