देश-दुनिया

उत्तराखंड के तीरथ सिंह मंत्रिमंडल में इनको मिली जगह, देखिये सूची

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मंत्रिमंडल तय हो गया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं।




इसमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, रेखा आर्य, यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस मंत्रिमंडल में सात चेहरे पिछले रिपीट किए गए हैं। वहीं, चार नए लोगों को मौका मिला है। इस दौरान अरविंद पांडे ने संस्कृत में शपथ ली।




मदन कौशिक को भाजपा का उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया

नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा ने गढ़वाल, कुमाऊं और मैदान के बीच ताममेल बैठाने की कोशिश की। इसी के तहत आज सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष बदलकर मदन कौशिक को भाजपा का उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। इसमें बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की है। मंत्रिमंडल में सीएम सहित 12 मंत्री हैं। कोई भी पद खाली नहीं है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button