देश-दुनिया

कहर: बीते 24 घंटों में सामने आए 43,846 नए मामले,197 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्‍यों में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटो के दौरान कुल मिलाकर 77.7 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं




पिछले 24 घंटों में आए 43,846 ने मामले

पिछले 24 घंटों में 43,846 दैनिक नये मामले सामने आए हैं।नए मामलों में से 83.14 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं। महाराष्ट्र में फिर से सबसे अधिक 27,126 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,578 जबकि केरल में 2,078 नए मामले सामने आए हैं।




पिछले 24 घंटों के दौरान 2,956 रोगी हुए स्वस्थ्य 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 3.09 लाख (3,09,087) है।वहीं दूसरी तरफ भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज 1,11,30,288 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2,956 रोगी स्वस्थ्य हुए हैं।




पिछले 24 घंटे के दौरान 197 मौतें

पिछले 24 घंटे के दौरान 197 मौतें हुईं है।नई मौतों में छह राज्यों का योगदान 86.8% है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (92) हुईं हैं। इसके बाद पंजाब में 38 मौतें हुई हैं जबकि केरल में 15 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button