कर्मचारी

जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया सरकार का धन्यवाद, जानिये क्यों

खबर को सुनें
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तीन साल की अनुबंध अवधि को 2 वर्ष, पार्ट टाइम का कार्य काल 8 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष और 7 वर्ष का पार्ट टाइम पूरा कर चुके कर्मचारिओं,को दैनिक भोगी पर लाने, दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष से घटाकर 4 वर्ष का कार्यकाल 30-9-2021 तक पूरा करने पर नियमित करने की अधिसूचना जारी करने से हिमाचल प्रदेश में हजारों लाभर्थियों को लाभ होगा। इसके लिए जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई अधिसूचना का स्वागत किया है और कर्मचारी हितेषी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का हृदय से आभार  प्रकट किया है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक के पद पर पदौन्नति के लिए 7 वर्ष का कार्यकाल और अधीक्षक ग्रेड-। का पदनाम अनुभाग अधिकारी करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

ठसके लिए प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर व राज्य महासचिब राजेश शर्मा  का आभार व अभिनंदन करता है। जिला ऊना के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र शर्मा, महासचिव तारा सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि अश्विनी  जसवाल, मुख्य सलाहकार रविंद्र शर्मा, गगरेट ब्लाक के प्रधान व महासचिव रणवीर सिंह व रविंद्र ठाकुर, अम्ब ब्लॉक के प्रधान हरभगवान सिंह महासचिव विजय शर्मा, हरोली ब्लॉक के प्रधान दिलबाग सिंह महासचिव विनय शर्मा, ऊना ब्लाक के प्रधान पपिद्र शर्मा  महासचिव बलवीर सिंह, शहरी इकाई की वरिष्ठ उपप्रधान इंदु वाला  महासचिव राजेश शर्मा, बंगाणा ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद्र,विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान चन्द्रकेश ब समस्त जिला कार्यकारिणी ने धन्यवाद किया है। 



िजिला ऊना प्रदेश सरकार से मांग भी करता है कि नये वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने पर प्रदेश के कर्मचारियों से एक ही फैक्टर लगाया जाये क्योंकि प्रदेश के कर्मचारियों के की वर्गों की दिनांक 1-10-2012 से केवल ग्रेड पे ही रिवाइज हुई थी जबकि पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों का दिनांक 1-12-2011 से पे बैंड व ग्रेड पे रिवाइज किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button