अपराध/हादसे

उफ! ऐसे आशिकों से तो भगवान ही बचाए

नई दिल्ली। एकतरफा प्यार में पागल एक आशिक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा दिया कि रूह भी कांप जाए। उसने महिला दोस्त के बेटे को अपने झांसे में फंसाया और जंगल की ओर ले गया। इसके बाद उसने जंगल में उसे गला घोंटकर मार डाला। वह इतना शातिर था कि बच्चे की हत्या करने के बाद उसकी मां के साथ ही उसे ढूंढने के लिए साथ में फिरता रहा। आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने अपने बेटे की वजह से उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को तालाब में फेंक दिया। लेकिन पुलिस की जांच में वह फंसता गया और पहुंच गया अब सलाखों के पीछे।

वारदात दिल्ली दिल्ली में 28 नवंबर को हुई। पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में भाटी माइंस के पास संजय कॉलोनी में रहने वाली महिला ने मैदानगढ़ी थाने में शिकायत दी थी कि 28 नवंबर को उसका 10 साल का बेटा शिवम घर से सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। दो साल से महिला अपने मायके में रहती है। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो उसने बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही मैदानगढ़ी के पास तालाब में एक बच्चे का शव मिला, जिसकी पहचान महिला ने लापता बेटे शिवम के रूप में की गई। शव मिलने के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बिट्टू नाम का एक युवक महिला के काफी करीब है। सर्विलांस के जरिये पुलिस को बिट्टू के बारे में कुछ सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने शिवम की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

बचपन का प्यार पाना चाहता था

आरोपी बिट्टू ने बताया कि वह महिला से बचपन से ही प्यार करता था, लेकिन उसके माता-पिता ने दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी थी। करीब दो साल पहले महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ तो वह बच्चे को लेकर मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान बिट‌्टू को एक बार फिर अपने बचपन के प्यार के करीब आने का मौका मिला था। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने बेटे की वजह से शादी करने से मना कर दिया था। फिर आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर बच्चे शिवम की हत्या की योजना बनाई थी। 28 नंवबर को उसने बच्चे को मार्केट की तरफ जाता देखा तो बेरी का फल तोड़ने के बहाने वह उसे जंगल में ले गया। फिर एक तालाब के पास गमछे से शिवम का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद वह खुद भी महिला के साथ बच्चे की तलाश में जुट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button