बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

हमीरपुर में 5 साल की बच्ची समेत 20 कोरोना पाज़िटिव

खबर को सुनें

हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में रविवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 38 सैंपल लिए गए, जिनमें से पांच की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। पाॅजीटिव पाए गए लोगों में भोरंज के नगरोटा क्षेत्र के गांव लजयानी के तीन लोग 57 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव ककरू का 33 वर्षीय व्यक्ति तथा हमीरपुर में कार्यरत 56 व्यक्ति शामिल है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में दंगड़ी क्षेत्र के गांव समून के 6 लोग 22 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्ची शामिल है। इसी क्षेत्र के गांव कठियाणा का 39 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के वार्ड नंबर एक की दो लोग 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा, टौणी देवी क्षेत्र के गांव टिक्कर खातरियां का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा रनौता का 35 वर्षीय व्यक्ति, मैहरे में कार्यरत 50 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा 34 वर्षीय और 60 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button